{"_id":"56f812cf4f1c1b4b42f14fb5","slug":"current-figured-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से पत्ते काट रही महिला को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से पत्ते काट रही महिला को लगा करंट
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर के भकुंडा गांव में शुक्रवार शाम खेतों में लगे पेड़ पर जानवरों के लिए पत्ते काटने को चढ़ी आनंदी (33) पत्नी शंकर सिंह करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गई। बताते हैं पेड़ को छूकर लाइन गुजर रही थी, जिस वजह से महिला को करंट लगा। महिला के शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें लगी हैं। आनंदी को आपात चिकित्सा सेवा 108 से लोहाघाट लाया गया, यहां डॉक्टरों के नहीं होने से आनंदी को पिथौरागढ़ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
परिजन तेज सिंह और कल्याण सिंह पीड़ित आनंदी को पिथौरागढ़ ले गए। महिला के पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और दस दिन पहले ही यहां से मुंबई गए। घर में केवल बुजुर्ग सास के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। विभाग की लापरवाही का महिला को खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पंत ने विद्युत विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में विद्युत लाइन का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थानों से बिजली के तार हटाने या पेड़ों को काटने की मांग की है। उधर, विभाग के अवर अभियंता अशोक कुंवर के अनुसार यह घटना उनके संज्ञान में अभी आई है। वह घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद इसमें आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन