{"_id":"5c7ec848bdec2213f52b69eb","slug":"cultural-programmes-in-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समा
Wed, 06 Mar 2019 12:34 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बनबसा एनएचपीसी में भंडारे का शुभारंभ करते मुख्यमहाप्रबंधक रईस मियां एवं मुनीफा बेगम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छीनीगोठ में दो दिवसी महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न हो गया है। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। टनकपुर की नवयुवक रामलीला कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने डोरी पेंटिंग की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
छीनीगोठ शिवालय प्रांगण में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक होली समिति की अध्यक्ष प्रभा जोशी और रामावि के प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा ने दीप जलाकर किया। व्याख्या जन जागृति सांस्कृतिक मंच, कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
राउमावि , शारदा विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी और कुमाऊंनी नृत्य पेश कर दर्शकों की वाह-वाही लूटी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के अलावा मुकेश कलखुड़िया, ईश्वरी दत्त जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, सुंदर सिंह लड़वाल, जगदीश परगांई, हीरा बल्लभ गहतोड़ी, बासु चौड़ाकोटी, बसंती चंद, पार्वती खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन