फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

सच्चे मन से मां के दर्शन की प्रेरणा देता है झूठा मंदिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
मां पूर्णागिरि धाम में टुन्यास में स्थापित झूठे का मंदिर। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नाम है झूठा मंदिर लेकिन संदेश देता है सच्चाई का। मां पूर्णागिरि धाम में मां के मुख्य मंदिर के अलावा यों तो कई अन्य मंदिर हैं लेकिन एक मंदिर झूठे के मंदिर नाम से विख्यात है। इसके दर्शन से श्रद्धालुओं को देवी के चमत्कारिक शक्ति एवं सच्चे मन से दर्शनों का संदेश भी मिलता है।
विज्ञापन

टुन्यास के पास झूठे का मंदिर स्थापित है। प्रचलित कथा के अनुसार संतान विहीन एक सेठ पुत्र प्राप्ति की इच्छा लेकर देवी मां के दर्शनों के लिए पूर्णागिरि धाम पहुंचा। मां के दरबार में पूजा अर्चना के बाद उसने पुत्र प्राप्ति पर देवी को स्वर्ण रत्न जड़ित मंदिर चढ़ाने का वचन दिया। कुछ समय बाद सेठ को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई लेकिन अपने कहे वचनों के अनुसार उसने लालच में स्वर्ण जड़ित मंदिर न बना तांबे के मंदिर में स्वर्ण पालिश वाला मंदिर बनवाया।
विज्ञापन

उस मंदिर को लेकर सेठ मां के दरबार चला। मंदिर ले जा रहे उसके मजदूर टुन्यास के समीप विश्राम करने के लिए रुके। उन्होंने मंदिर को जमीन पर रख दिया। विश्राम के बाद जब मजदूर मंदिर को उठाने लगे तो उनसे मंदिर नहीं उठाया गया। मंदिर इतना भारी हो गया कि वह टस से मस तक नहीं हुआ। थक -हार कर सेठ को मंदिर वहीं छोड़ना पड़ा। टुन्यास में आज भी झूठे का मंदिर स्थित है जो तीर्थ यात्रियों व श्रद्धालुओं को सच्चे मन से देवी मां के दर्शनों एवं अपने वचनों का पालन करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed