{"_id":"684db4fb90cfe8dd7d09947b","slug":"cultural-programme-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1019-125260-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली..
Sat, 14 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के हथरंगिया स्थित हिंदु-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार में उर्स का आयोजन जारी है। उर्स के दूसरे दिन नगर लोहाघाट में चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने बाबा की मजार पर चादरें चढ़ाईं।
शनिवार को कालू सैय्यद बाबा की मजार के मुतवल्ली सदर बाबा हसमत के दौलत खाने से चादरपोशी का जुलूस निकला। जुलूस स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, एकताचौक, गांधी चौक, मीनाबाजार होते हुए हथरंगिया स्थित कालू सैय्यद बाबा की मजार तक निकाला गया। जुलूस में पूरनपुर पीलीभीत से शारीफ साबरी के नेतृत्व में आए कव्वालों की टीम ने बाबा की शान में कई कलाम पेश किए। उन्होंने भर दे झोल मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली, छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के, मेरे मौला तेरा दर मिल गया आदि कई कलाम पेश किए। उर्स में लोहाघाट, चंपावत, जौलजीबी, पिथौरागढ़, धारचूला, टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत आदि नगरों से आए जायरीनों ने कालू सैय्यद बाबा की मजार में चादरें चढ़ाईं। इंतजामियां कमेटी ने बाहर से आए जायरीनों के लिए रहने और लंगर की व्यवस्था की है। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष जावेद, जावेद यारखां, जिलाउल मुस्तफा, नजर सिद्दकी, शाहिद, बल्लू माहरा, अनीशा बेगम, पंकज वर्मा, भूरा, अब्दुल नाजिम, शोएब, कलीम, अनश, नीशु खान, मुन्ना, सैफी, शैलू, मुनीर, नावेद, कलीम आदि मौजूद रहे।