{"_id":"6417581fe9f8cfe02f0c9784","slug":"cultural-programme-orgnised-in-champawat-champawat-news-c-8-1-86760-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा
Mon, 20 Mar 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे कवि सम्मेलन से पूर्व शारदा घाट में संध्या आरती करते नमामि गंगे की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे पखवाड़ा कार्यक्रम : पूर्णागिरि दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। नमामि गंगे पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम शारदा घाट में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत कर समा बांधा। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने मां गंगा को जीवनदायिनी बताते हुए नदियों को साफ और स्वच्छ बनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
घाट में होने वाली नियमित संध्या आरती के बाद हुए कवि सम्मेलन में नोएडा के कवि पंकज शर्मा, बादल बाजपुरी, जगदीश गहतोड़ी, राम रतन यादव, बाजपुर की ममता वेद, पीलीभीत के नीलेश कुमार, बादल बाजपुरी, डॉ. देवीदत्त जोशी आदि कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की खूब वाह-वाही लूटी। जीजीआईसी की छात्राओं ने शिक्षिका लीला तिवारीक के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज उप्रेती ने किया। आयोजन में तबला वादक धीरज उप्रेती, कार्तिक जोशी, शुभम, आशुतोष, पंकज जोशी, हरीश हैसियत, भगत राज, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. किरन दानू, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, नरेश चंद, पवन रावत, भरत प्रकाश, प्रवेश प्रकाश आदि ने सहयोग दिया।
फोटो 19 टीएनपी 03 व 04 पी।