फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme ognised in district.

Champawat News: मां वाराही धाम देवीधुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sat, 14 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme ognised in district.
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में उत्तरांचल स्वर संगम ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षण लक्षमण सिंह लमगड़िया ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल स्वर संगम उत्तराखंड की विरासत को बचाने और उसके प्रचार प्रसार का काम कर रहा है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

मां वाराही लोक सांस्कृतिक कला विकास हल्द्वानी नैनीताल के कलाकारों ने गिरीश सिंह बर्गली के नेतृत्व एवं निर्देशन में मां वाराही की वंदना के साथ प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण का केंद्र देवीधुरा सुप्रसिद्ध बग्वाल युद्ध का प्रदर्शन रहा और मां नंदा देवी राजजात यात्रा का मंचन किया गया। साथ ही कुमाऊंनी, गढ़वाली, छबेली, झोड़ा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रसिद्ध गायक राजेंद्र प्रसाद, गिरीश बर्गली, रेखा बर्गली और जानकी ने एकल गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वर संगम के अध्यक्ष चेतन बिष्ट (चेतन भैय्या ) ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़कर सम्मान किया। कार्यक्रम में 96 वर्षीय गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट को लोगों ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री रोशन लमगड़िया, खीम सिंह लमगड़िया, दिनेश जोशी, प्रकाश चंद शास्त्री, राजू बिष्ट, हयात सिंह, ईश्वर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, दीपक चम्याल, अमित लमगड़िया, प्रकाश सिंह मेहरा, विक्रम कठायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed