{"_id":"6740c231da988b593e081d8d","slug":"cultural-programme-in-district-champawat-news-c-230-1-pth1001-120495-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मैं जांछू कमला काली गंगा पार........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मैं जांछू कमला काली गंगा पार........
Fri, 22 Nov 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के आठवें दिन स्कूली बच्चों के साथ ही कई कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के निजी सचिव भूपेंद्र सिंह, मेलाधिकारी मंजीत सिंह के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुए। विधायक धामी ने मेले के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज बगड़ीहाट के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। दिया रावत एंड ग्रुप ढूंगातोली ने कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भागीरथी देवी ने शायरी और गीत सुनाए। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में श्वेता मेहरा ने मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी, किरिम पौडर घोसनी किले नै आदि गीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया।
भैरव दत्त राय ने मेरी नानी नानी सीमा मैं त्वै के प्यार करछु, टक टका टक कमला बाटुली लगाए, प्रदीप कुमार ने गणेश वंदना के साथ ओ भाना रंगीली भाना सुनाया। अमित कुमार ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीत, चंद्रप्रकाश ने मैं जांछू कमला काली गंगा पार गीत पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने किया। इस मौके पर शकुंतला दताल, जानकी बुर्फाल, सरस्वती, भूपेंद्र सिंह थापा, महिराज सिंह गर्ब्याल, जगत सिंह, नृप सिंह गर्ब्याल, सुरेंद्र सिंह धामी समेत दर्शक मौजूद रहे।