फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme in champawat

भगवान हमेशा सरल भाव के भूखे हैं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in champawat
चंपावत के गोलज्यू मंदिर में कथावाचन करते पुरोहित पंडित गौरव पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
बाराकोट काकड़ और डुंगरी फर्त्याल के प्रसिद्ध शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी है। कथा सुनने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कांकड़ में हरिद्वार से आए कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान हमेशा सरल भाव के भूखे हैं।
विज्ञापन

डुंगरी फर्त्याल में कुमाऊंनी में चल रहे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा वाचक ललित प्रसाद पांडेय ने कहा कि पुराण कथा सुनने के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से समय निकालना चाहिए। इधर कड़ाई देवी मंदिर में चल रहे सतचंडी महायज्ञ में मुख्य आचार्य जगदीश पांडेय के पौरोहित्य में नित्य गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन, सर्वतोभद्र मंडल पूजन, देवी पूजन के बाद देवी सतचंडी पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य यजमान जीत सिंह महरा व हीरा देवी ने पूजा अर्चना की। कथावाचक भाष्करानंद जोशी, कथावाचक उमा शंकर शर्मा, दीपक जोशी, रघुवर पड़लिया, सुनील गहतोड़ी, सतीश पनेरू, मुकेश तिवारी, जगदीश, कुलदीप कुलेठा, दीपक पांडेय, ललित चौबे श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राकेश करायत ने बताया कि शुक्रवार को भंडारे के साथ सतचंडी महायज्ञ का समापन होगा। आयोजन में दिनेश ढेक, संजय मुरारी, नवीन ढेक, नरेश ढेक, पंकज मुरारी, दीवान सिंह ढेक, नवीन ढेक, दीवान सिंह ढेक, नरेश ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।

शिव के स्मरण मात्र से जीवन का कल्याण: पंडित गौरव
चंपावत। गोलज्यू मंदिर में जारी शिव पुराण में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथावाचक आचार्य गौरव पांडेय ने कहा कि भगवान शिव ब्रह्मा और विष्णु के समन्वित रूप हैं। शिव के नाम के स्मरण मात्र से न केवल व्यक्ति का बल्कि समूची मानवता का कल्याण होता है। भंडारे के साथ कथा का पारायण 11 अगस्त को होगा। इस मौके पर फणीनंद्र कुमार पांडेय, पूर्व सभासद प्रकाशनाथ सहित तमाम लोग मौजूद थे।

बिशुंग के माँ कड़ाई देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में कथा श्रवण करते श्रद्धालु।

बिशुंग के माँ कड़ाई देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में कथा श्रवण करते श्रद्धालु।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed