फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural news in district.

Champawat News: असुरक्षित स्थानों पर बेरिकेड लगाएं और अधूरे कार्य पूरा करें

Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
cultural news in district.
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से मां पूर्णागिरि मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। असुरक्षित स्थानों पर बेरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी 15 मार्च को मेले का आगाज होगा। इस बार मेला 15 जून तक चलेगा और प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हैं। सोमवार को तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी शर्मा निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ठुलीगाड़ से मुख्य मंदिर तक किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और लोनिवि को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र ठीक करने, बाटनागाड़ में धूल की समस्या से निजात के लिए आरबीएम डाल कर टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिपं को मेला अवधि के दौरान निरंतर साफ-सफाई के साथ ही शौचालयों की सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, सुरक्षा और वन्य जीव से सावधानियां संबंधित साइनेज लगाने, मंदिर मार्ग में असुरक्षित स्थानों में बेरिकेड्स लगाए जाने के भी निर्देश दिए। मंदिर समिति के प्रस्तावित सभी कार्यों को समय से पूरा करने और जल संस्थान को मंदिर क्षेत्र में पानी की किल्लत का निदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला और मंदिर मार्ग पर लटकते हुए पेड़, बिजली के तारों को भी हटाया जाए। मेले से पहले सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। क्षतिग्रस्त मार्ग, रैन बसेरों, जल निकासी, सीसीटीवी, टूटी हुई टाइल्स, मार्ग में बनाए गए शेड आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने असुरक्षित दुकानों को नोटिस जारी करने, सभी अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने, मंदिर मार्ग और आसपास होने वाली गंदगी के निस्तारण के लिए भी संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार जगदीश गिरी, जल संस्थान से अभियंता पवन, जिपं से अनिल रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडे, सचिव सुरेश तिवारी, मोहन पांडे, राजू तिवारी, महेश पांडे, मनोज पांडे, गिरीश तिवारी, संजय तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत, बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed