फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural colors spread in Golju festival

Champawat News: गोल्ज्यू महोत्सव में बिखरे सांस्कृतिक रंग

Fri, 23 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cultural colors spread in Golju festival
चंपावत के गोल्ज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक रंगों की धूम मची है। बृहस्पतिवार रात को हुई सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने गायकी से समा बांध दिया। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों ने भी धमाल मचाया। देर रात तक चले कार्यक्रमों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सी हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। कहा कि महोत्सव में लोक कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

लोक गायक राकेश खनवााल ने क्रीम पौडर घिसनी किले ना... गीत पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरी। लोक गायिका मेघना चंद्रा ने- नि बासा घुघुति..., ओ भिना कसिकै जानूं द्वारहाटा..., मायाली मुखड़ी... गीत से दर्शकों को झूमने को मजबूर किया। लोक गायक हरीश जोशी हरू ने- पहाड़ा ठंडो पानी, बोली कति मीठी बाणी....गीतों की प्रस्तुति दी। मास्टर मलय ने- खिड़की मां बैरोली... गीत पेश किया। सांस्कृतिक संध्या का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ईओ अशोक कुमार वर्मा, पूर्व बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, डॉ. श्याम सिंह कार्की, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद लोकेश पुनेठा, मोहन भट्ट, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, कैलाश पांडेय, हरीश तिवारी, प्रकाश नाथ, रमेश भंडारी, आदर्श भट्ट आदि। मौजूद रहे।

आकर्षण का केंद्र बना फूलों का स्टॉल
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में लगा फूलों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चंपावत के मुकेश गिरि ने अपनी पौधशाला में लगाए फल, फूल और औषधीय श्रेणी के पौधों को यहां रखा है। लोग इन पौधों की खूबसूरती से गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed