फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

National Girl Child Day

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
cultural
चंपावत में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय। - फोटो : CHAMPAWAT
गौरलचौड़ मैदान में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमें यहां से संकल्प लेकर जाना होगा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को और अधिक सशक्त करें। विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि यह योजना संवैधानिक संकल्प है और समाज का दायित्व है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का मनन करें जिससे बेटियों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि यदि महिला सशक्तिकरण है तो ही समाज सशक्त होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को क्रियान्वित करना सभी का दायित्व है। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि सामाजिक कारणों से, शिक्षा के अभाव आदि के कारण बेटा और बेटी में असमानता है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक दल जय गोल्ज्यू जन्म भूमि कला समिति और स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। लोगों को नववर्ष 2020 के कलेंडर बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, एसडीएम शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरपी खंडूरी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा जोशी आदि थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में हुई गोष्ठी
पाटी (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में खंड विकास अधिकारी डॉ.अमित ममगाई की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में दीपक जोशी ने बेटी बचाओ, बेटी बचाओ, बेटी है तो कल है, मुहिम पर जोर दिया।

पीरियड के दौरान पर्सनल हाइजीन, नैपकिन के प्रयोग, महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है जिसके लिए लिंग परीक्षण कराने वाले व्यक्ति को सजा का प्राविधान है। बीडीओ ममगाई ने जनसंख्या स्थरीकरण और बेटे को बेटी के बराबर समान रूप से शिक्षा देने की बात कही। वहां डॉ. अमन आलम, डॉ. शोभित चंद्रा, फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह खड़ायत, सुरेश भट्ट, भगवती तिवारी, ब्लॉक समन्वयक षुष्पा जोशी आदि थीं।

चंपावत में बालिका दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग।

चंपावत में बालिका दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

बालिका दिवस में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं बालिकाएं।

बालिका दिवस में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं बालिकाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed