फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

धूमधाम से मनाया छठ पूजा का पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
टनकपुर शारदा घाट में छठ व्रत विधान के तहत अर्घ्य देती व्रतधारी महिला। - फोटो : TANAKPUR
लोगों ने छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने सज धज कर पूर्ण रीति रिवाज से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद से महिलाएं और पुरुषों का सजधज कर शिवालय मंदिर की ओर आने का क्रम शुरू हो गया था। बच्चे आतिशबाजी कर खुशी मना रहे थे। छठ पूजा में लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुवा, दूध आदि रखकर डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

मंजू देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी, सीता देवी, फागूलाल चौरसिया, ब्रज किशोर चौरसिया, राम प्रीत, लाल बहादुर, सुरेश, राम भरोश, मनोज साह आदि ने शिवालय मंदिर में लोहावती नदी पर एकत्र होकर छठ पूजा की तैयारियां शुरू कीं। महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। लोगों का कहना था कि उनके समुदाय के लोग वर्षों से लोहाघाट में रहते हुए छठ पूजा के दिन शिवालय मंदिर के पास लोहावती नदी पर जाकर सूर्य को अर्घ्य देकर मनौतियां मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ व्रतधारियों ने की अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वांचल का प्रमुख छठ पर्व टनकपुर में बसे पूर्वांचल के लोगों ने भी पूर्वांचल क्लब के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाया। शनिवार को व्रतधारी महिला और पुरुषों ने शारदा स्नानघाट पर अस्त होते भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर शारदा घाट पर भोजपुरी भजन गायकों ने देर शाम तक शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर व्रतधारियों को आस्था का आनंद दिया। व्रतधारी देर शाम तक भजनों पर झूमते रहे।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों की भगवान सूर्य की पूजा के लिए शारदा घाट पर भीड़ रही। बनबसा से भी काफी संख्या में पूर्वांचल के लोग पूजा के लिए टनकपुर पहुंचे। भजन-कीर्तन के बीच व्रतधारियों ने अर्घ्य देकर विधिपूर्वक अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की।
इस दौरान भोजपुरी गायक नागेेंद्र कुमार, प्रतिभा सिंह और इंद्रजीत कौशल की ओर से प्रस्तुत भजनों से शारदा घाट पर वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, रजनिश कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्रा, प्रवीण सिन्हा, सुमिति सिंह, हरिकेश गिरि, संयोजक रामयाण प्रसाद, मनोज जायसवाल और अजीत कुमार समेत काफी संख्या में व्रतधारी महिलाएं मौजूद थीं।

आज उदय होते भगवान सूर्य की पूजा से व्रत तोड़ेंगे व्रतधारी
टनकपुर (चंपावत)। छठ व्रतधारी रविवार सुबह उदय होते भगवान सूर्य की पूजा कर अपना व्रत तोड़ेंगे। पूर्वांचल क्लब के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि व्रत के विधिविधान के अनुसार पहले दिन अस्त होते भगवान की सूर्य की पूजा होती है और अगले दिन सुबह उदय होते भगवान सूर्य की पूजा से व्रत तोड़ा जाता है।

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए तैयार छठ व्रतधारी महिलाओं की भीड़।

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए तैयार छठ व्रतधारी महिलाओं की भीड़।- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए पूजन सामग्री लेकर तैयार बैठी छठ व्रत?

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए पूजन सामग्री लेकर तैयार बैठी छठ व्रत?- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए पूजन सामग्री लेकर तैयार बैठी छठ व्रत?

टनकपुर के शारदा घाट में अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा के लिए पूजन सामग्री लेकर तैयार बैठी छठ व्रत?- फोटो : TANAKPUR

छठ पूजा के मौके पर लोहाघाट लोहावती नदी के किनारे पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।

छठ पूजा के मौके पर लोहाघाट लोहावती नदी के किनारे पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed