फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural

तिमरो हमरो माया ओ कांछी लागी गयो देहरादून मां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में शिव कालिका तांडव का मंचन करते बच्चे। - फोटो : LOHAGHAT
गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षिक प्रतियोगिताओं की धूम मची है जिसमें साहिल, ऋषभ, वैदिका ने बाजी मारी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गोरखा की अध्यक्षता में शुक्रवार की छठीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ लच्छू गोरखा, मंगल सिंह सार्की, सभासद भुवन बहादुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में काजल ग्रुप की ओर से प्रस्तुत शिव महाकाली तांडव बेहद सराहा गया।
विज्ञापन

नैना और निधि ने डोला रे डोला गीत पर नृत्य, सुभाष, पियूष ने तिमरो हमरो माया ओ कांछी लागी गयो देहरादून मां, अनीता ग्रुप ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। शेखर गोरखा ने अपने हास्य प्रहसनों से दर्शकों को लोट पोट किया। महोत्सव में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिल कुमार, इशिका सार्की, मानवी सार्की, चित्रकला में ऋषभ, सोनाक्षी सार्की, कुमकुम, चम्मच दौड़ में वेदिका, सुजल बहादुर, अदिति ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संयोजक शेखर गोरखा ने बताया कि रविवार को महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार बांटे जाएंगे। महोत्सव के आयोजन में अमित कुमार, शरद, शिवा, अमन, रॉबिन, रवि, अवि, सुमित, सुजल, हरीश, हिमांशु, भुप्पी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed