फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

चंपावत और लोहाघाट में दो दिनी विश्वकर्मा पूजा महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cultural
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान और लोहाघाट नगर के रामलीला मैदान में बिहारी समुदाय के लोगों की ओर से दो दिनी विश्वकर्मा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान बिहार से आई भजन मंडलियों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। इसके लिए विशाल पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई थी। पूजा-अर्चना के लिए मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर कार्यरत राज मिस्त्री बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा व समिति अध्यक्ष सूरज बोहरा ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समिति के प्रभु महतो, भोला पासवान, पराजकिशोर सहली, रामसागर सहली, राजपूत चौरसिया, राम सागर, अवधेश सहली, सभासद मोहन भट्ट आदि ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। बाद में भगवान विश्वकर्मा की भव्य झांकी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में जागरण के साथ बुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में मुख्य आयोजक मुंशी लाल गुप्ता ने सुबह भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूर्ण विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने भी भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। मोतिहार बिहार से आई भजन मंडली ने विश्वकर्मा भगवान के एक से एक बढ़कर भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुंदर कांड के साथ महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पूजा अर्चना के बाद गाजे, बाजे के साथ धूमधाम से लोहावती नदी में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन में किशोरी पटेल, कंचन शर्मा, सुरेश सिंह कुशवाहा, सर्वदेव पटेल, लाल बहादुर सिंह, मिथुन चौरसिया, सुनील कुशवाहा आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।

चंपावत में बिहार से आई भजन मंडली विश्वकर्मा दिवस पर भजन प्रस्तुत करते हुए।

चंपावत में बिहार से आई भजन मंडली विश्वकर्मा दिवस पर भजन प्रस्तुत करते हुए।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed