{"_id":"5d8115838ebc3e016d630bd7","slug":"cultural-champawat-news-hld357057169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन
बनबसा एनएचपीसी में विश्वकर्मा पूजा के बाद कन्याओं को भोग लगाते महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सरकारी संस्थानों, कॉलेजों में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ औजारों की पूजा की गई। जिला मुख्यालय में राजकीय पालीटेक्निक, आईटीआई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न अभियंत्रणीय कार्यालयों में विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ ही औजारों, वाहनों आदि की साफ-सफाई की गई।
लोहाघाट के देवीधार भागीरथी संस्थान में सभी विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मशीनों की साफ-सफाई कर विधिवत तौर पर उनकी पूजा-अर्चना की। संस्थान के सचिव रमेश भट्ट ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को यांत्रिक, वास्तुकला, धातुकर्म, प्रक्षेपास्त्र विद्या और वैमानिकी विद्या का अधिष्ठाता माना गया है और उन्होंने मानव को सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाले अनेक यंत्रों और शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया है।
इस मौके पर देवेंद्र राय, हेम पाटनी, प्रकाश कलौनी, नेहा विश्वकर्मा आदि तमाम मौजूद रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक, फायर स्टेशन, विद्युत उपखंड लोहाघाट, पाटन, रोडवेज कार्यशाला, आईटीआई खेतीखान, दिगालीचौड़, बाराकोट में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा, यंत्रों और उपकरणों की पूजा की
टनकपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर यज्ञ, हवन के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। साथ ही भगवान विश्वकर्मा और और यंत्रों की पूजा की गई।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, रोडवेज क्षेत्रीय कार्यशाला आदि संस्थानों में यज्ञ-हवन के साथ यंत्रों की पूजा की गई। आईटीआई में पं. हरिनंदन जोशी के पौरोहित्य में हुए हवन-यज्ञ में फोरमैन विनोद कुमार टम्टा, बीएस अधिकारी, उमा रावत, निर्मला देवी, दिनेश नाथ, उमेश गड़कोटी, अरविंद, मनोज जोशी, गिरीश जोशी, मोहन जोशी, नवल किशोर ओली आदि थे। रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला में पं. घनश्याम भट्ट के पौरोहित्य में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आरएम पवन मेहरा, भुवन चंद्र पांडेय, इंदर सिंह बिष्ट, जूनियर फोरमेन पाल, राजेंद्र मलिक,, जगदीश, सतीश उप्रेती आदि कर्मचारी शामिल थे।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पं. किशोर लेखक के पौरोहित्य में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हुई जिसमें प्राचार्य उमेंद्र प्रसाद, सुमन लड़वाल, अंकित चौधरी, अवकाश सैनी, नरेंद्र कोहली, पंकज कुमार, कीर्ति राम और छात्र-छात्राएं शामिल थे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने गणेश पूजन कर भगवान विश्वकर्मा पूजा का शुभारंभ किया।
इस दौरान भगवान विश्वकर्मा, यंत्रों और उपकरणों की पूजा की गई। सामुहिक रूप से हवन-यज्ञ कर छात्र-छात्राओं ने कुशल अभियंता बनने की कामना की। आयोजन में शिक्षक नमित त्रिपाठी, अवनिश कुमार, पंकज कुंवर, सूर्यप्रकाश चौहान के अलावा कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राएं शामिल थे।
मशीनों, औजारों की पूजा की
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।
पं. शेखर जोशी के पौरोहित्य में पावर हाउस स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुख्य पूजा और हवन का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक सिविल एसके शर्मा, महाप्रबंधक मदन लाल के नेतृत्व में पावर स्टेशन की मशीनों, कलपुर्जों और औजारों की पूजा की गई।
इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों ने विद्युत उत्पादन लक्ष्य पूरा होने के साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। इसके अलावा पावर स्टेशन के टनकपुर बैराज, सिल्ट इजेक्टर, वर्कशाप, मेकेनिकल यूनिट, सीसीयू यूनिट, डीपीएच आदि में भी औजारों और कलपुर्जों की पूजा की गई। कन्याओं को भोग लगाने के बाद पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर प्रांगण में भंडारा हुआ जिसमें क्षेत्र के आसपास के अलावा नेपाल से आए अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक संजीव कुमार, संजय परिहार, इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, महासचिव देवेश शर्मा, किशन ज्याला, अरविंद सकलानी आदि ने सहयोग दिया। उधर यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स स्थित शारदा बैराज पर एसडीओ बृजेश मौर्या के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर शारदा हेडवर्क्स के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के वर्कशाप और मशीनरी कारोबारियों ने भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन कर मिष्ठान वितरित किया।

टनकपुर के आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते शिक्षक, छात्र और छात्राएं।- फोटो : TANAKPUR

टनकपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते शिक्षक, छात्र और छात्राएं।- फोटो : TANAKPUR

लोहाघाट में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के तहत भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते बिहार के राजमिस्त्री।- फोटो : LOHAGHAT

चंपावत में बिहार से आई भजन मंडली विश्वकर्मा दिवस पर भजन प्रस्तुत करते हुए।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत गोरलचौड़ मैदान में पंडाल में विश्वकर्मा की मूर्ति का पूजन करते श्रमिक।- फोटो : CHAMPAWAT