Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crowds of devotees flock to see the Jagar of Aadi Devta

Champawat News: ऐड़ी देवता का जागर देखने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 03 Dec 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees flock to see the Jagar of Aadi Devta
बाराकोट के रैघांव में चल रहे ऐड़ी देवता के जागर में लोक देवताओं का आवाहन करत जगरिया। स्रोत: ग्र
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के रैघांव में ऐड़ी देवता का 21 दिनी जागर जारी है। जागर के चलते पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। देर रात तक देव डांगर अवतरित होकर श्रद्धालुुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रही है, दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागर देखने पहुंच रहे हैं। पुरोहित राजेंद्र बगौली ने बुधवार को विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन

जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी और दीवान सिंह अधिकारी ने देवी-देवताओं का आवाह्न किया। देवडांगरों ने देर रात तक अवतरित होकर देव बाधाओं से पीड़ित लोगों के कष्टों के निवारण कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर देव डांगर नारायण सिंह, ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, खड़क सिंह अधिकारी, चंद्र सिंह अधिकारी, मोहन सिंह,शोबन सिंह,पूरन सिंह,करन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed