{"_id":"6238bc87980ffa12f6019eea","slug":"crowd-on-public-transport-champawat-news-hld456990047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी
विज्ञापन
लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। होली पर्व के बाद लोगों का मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर रोडवेज ने दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया।
रोडवेज स्टेशन चंपावत में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी लेकिन पिथौरागढ़ और लोहाघाट से अधिकतर बसों के पैक आने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। लोहाघाट में सोमवार सुबह से ही बस स्टेशन में यात्रियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। कुछ यात्री खिड़कियों से भी बसों में घुसने लगे। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार को 18 बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए पांच, देहरादून और बरेली चार-चार, गुरुग्राम, काशीपुर, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। भीड़ बढ़ने पर और बसों का संचालन किया जाएगा।
यात्रियों की संख्या कम होते ही घट गया बसों का संचालन
पिथौरागढ़। होली पर्व के बाद अचानक बड़ी यात्रियों की भीड़ सोमवार को कुछ कम रही। इसके चलते रोडवेज ने भी महज 19 बसों का संचालन किया।
होली पर्व के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ के कारण रविवार को रोडवेज ने सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया था जबकि सामान्य दिनों में 20 बसें ही संचालित होती हैं। सोमवार को रोडवेज ने 19 बसों का संचालन किया। यह बसें दिल्ली, देहरादून, बरेली, बदायूं, हल्द्वानी, टनकपुर, धारचूला, झूलाघाट गईं। एक ही दिन में रोडवेज पर यात्रियों का भार कम हो गया। होली पर्व पर दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, मुंबई, बरेली समेत अन्य राज्यों से लोग रविवार को ही भारी संख्या में लौट गए थे। सीधी सेवाएं होने से किसी भी पर्व पर बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी रोडवेज की बसों से ही वापस अपने गंतव्यों की ओर जाना पसंद करते हैं। एआरएम आरके आर्या ने बताया कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया गया था। यात्री अब कम होने लगे हैं। इस कारण सोमवार को 19 बसों का संचालन किया गया। इधर केएमओयू की सात बसों का संचालन हुआ। कई यात्री हल्द्वानी, टनकपुर के लिए टैक्सियों से रवाना हुए।