फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crop damage by elephants

बस्तिया में हाथियों का झुंड घुसा, फसल रौंदी

Thu, 12 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 12 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crop damage by elephants
हाथियों से फसल क्षति - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। जंगल से सटे गांवों में फसल लहलहाते ही हाथियों के झुंड जंगल से लगे गांवों में पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को थ्वालखेड़ा में फसल रौंदने के बाद बुधवार की रात हाथियों ने बस्तिया गांव में छह से अधिक किसानों की फसल तबाह कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही हाथियों का गांव में प्रवेश रोकने को शीघ्र कारगर कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 12 बजे हाथियों का झुंड बस्तिया गांव में घुस आया और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल, फल के पेड़-पौधों को तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने गंगा दत्त जोशी, हरी दत्त जोशी, अंबा दत्त जोशी, नारायण दत्त जोशी, ईश्वरी दत्त पांडेय की एक एकड़ से ज्यादा भूमि में खड़ी फसल तबाह की है। ग्राम प्रधान नवीन सिंह, पूर्व प्रधान सरोज देवी आदि ने वन विभाग से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


हल्द्वानी, चंपावत वन प्रभाग का जंगल हाथी रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र होने से पिछले कुछ वर्षों में यहां हाथियों की संख्या खासी बढ़ गई है। शीतकाल में जंगलों में चारा कम होने से हाथी जंगल से लगे गांवों की ओर रुख कर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। वन दरोगा दान सिंह भाकुनी के मुताबिक हाथियों के लिए जंगलों में चारा कम पड़ने पर ही वे जंगल से लगे गांवों में घुसते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के दूूरस्थ सेलपेडू गांव में तेंदुए एक माह में कई मवेशियों को मार दिया है। हाल की घटनाओं में तेंदुआ पूरन सिंह की गाय, प्रेम सिंह, भवान सिंह, गोविंद सिंह की बकरी, दुर्गा देवी के बछड़े को निशाना बना चुका है। ग्राम प्रधान पूरन पंत का कहना है कि ग्रामीणों ने मवेशियों को जंगल ले जाना बंद कर दिया है। वहीं महिलाएं भी घास, लकड़ी के लिए जंगल नहीं जा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed