{"_id":"594d4b224f1c1b82488b45e7","slug":"crocodile-panic-again-in-mazgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझगांव में फिर से मगरमच्छ का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझगांव में फिर से मगरमच्छ का आतंक
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मझगांव में फिर दिखा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामसभा देवीपुरा के मझगांव क्षेत्र स्थित सोनिया नाले में पिछले कई दिनों से एक जोड़ा मगरमच्छ बच्चों के साथ दिखाई पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अविलंब मगरमच्छों के झुंड को पकड़कर अन्यत्र ले जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से एक मगरमच्छ का जोड़ा मझगांव के आसपास मंडराता दिखाई दे रहा है। लोगों ने बताया कि शारदा नहर के नीचे स्थित सोनिया नाले में मगरमच्छ का जोड़ा दो बच्चों के साथ दिखाई दिया। उपप्रधान कमला उप्रेती ने बताया कि पिछले माह देवीपुरा में धनुषपुल के समीप चर रही दो बकरियों को मगरमच्छ ने निवाला बनाया था। उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को अन्यत्र ले जाने की मांग की है।