फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Well, not so much the fare charged

अधिक किराया वसूला तो खैर नहीं

Wed, 28 Oct 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 28 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Well, not so much the fare charged

पुलिस ने मुसाफिरों से टैक्सियों में किराए की अधिक रकम वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को टैक्सी मालिक, चालकों की बैठक में पुलिस के यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने कहा कि हर रूट के किराए की दर निर्धारित है। अधिक किराया लेने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ प्राइवेट वाहनों में सवारी ढोने की शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही कतिपय प्राइवेट वाहनों में ड्राइविंग सिखाने को गैर कानूनी बताते हुए वाहन सीज करने की चेतावनी दी। बताया गया कि ललुवापानी रोड पर टैक्सियों को पार्क न किया जाए। खेतीखान रूट के वाहन टैक्सी स्टेंड में ही पार्क किए जाएं। दरोगा भवान सिंह पटवाल ने दिवाली पर्व के मद्देनजर यातायात सुरक्षा के विशेष उपाय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


टैक्सी संचालक ललित मोहन भट्ट ने संचालन किया। बैठक में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी, पूरन भंडारी, मोहन भट्ट, मदन सिंह, कैलाश जोशी, पवन गिरि, मोहन बिष्ट, नरेंद्र, भुवन उप्रेती, अशोक लाल, विक्की, ईश्वर सिंह, मनोज गड़कोटी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed