{"_id":"cc9b78dc415cb32e041e90a7970b40b2","slug":"two-young-sharda-immersed-in-lucknow-police-rescued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के दो युवक शारदा में डूबे, पुलिसवालों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के दो युवक शारदा में डूबे, पुलिसवालों ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए लखनऊ के दो युवकों को पुलिस के तैराक जवानों ने शारदा में डूबने से बचाया। दोनों युवक तैरकर शारदा को आरपार कर रहे थे।
विज्ञापन
पीजीआई मेडिकल कालेज लखनऊ के समीप थाना बनथरा निवासी देशराज (21) पुत्र गुड्डू पाल, अजुरन पाल (22) पुत्र रामकिशोर पाल अपने साथ तीन अन्य साथी दीपक, अरुण और अंकित के साथ मंगलवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन कर ये लोग बुधवार की दोपहर शारदा घाट में स्नान करने लगे। नहाने वक्त ये सभी तैरकर शारदा के उस पार चले गए।
विज्ञापन
तैर कर लौटते वक्त देशराज और अर्जुन पाल तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर घाट में मौजूद पुलिस के तैराक जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान और राजेश गिरी ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी और दोनों जवानों ने उन्हें बचा लिया। डूबने से बचे युवकों और उनके साथियों ने पुलिस जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन