फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The penalty imposed on the loudspeaker at night play

रात में लाउडस्पीकर बजाने पर लगाया जुर्माना

Sat, 27 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 27 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने नगर में हुए एक विवाह समारोह के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आ रहे व्यवधान को देखते हुए आयोजकों पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाकर मामला न्यायालय में भेज दिया है। इसके अलावा डीजे स्वामी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात भर लाउडस्पीकर बज रहा था, जिसे रोकने का प्रयास भी किया गया, जिसमें असफल होने पर पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार कई परिवारों से उन्हें टेलीफोन के जरिए लाउडस्पीकर रात में बंद कराने के लिए अनुरोध किया गया था। मालूम हो कि न्यायालय के नियमानुसार रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाया जा सकता है। उधर, पुलिस ने शनिवार को चार बाइकर्स की बाइक जब्त कर ली हैं। इसमें सवार बच्चे बगैर  हेलमेट के चल रहे थे। पुलिस की ओर से इनके अभिभावकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार को सेरीगेर के चोटिल हुए दोनों युवक यदि हेलमेट पहने होते तो उन्हें इतनी गंभीर चोटें नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed