फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The first came in holding Chinese Fast Food

पहली बार पकड़ में आया चाइनीज फास्टफूड

Fri, 22 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 22 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

बीते दिवस बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक नेपाली महिला से बड़ी संख्या में चाइनीज फास्टफूड पकड़ा था। हालांकि यह सामान पहली बार पकड़ा गया है, लेकिन इसकी तस्करी से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल से थर्डकंट्री सामान को भारत लाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। बीते दिवस पुलिस ने बस अड्डे के पास नेपाल के पोखरी नारायणस्थान निवासी चुईंग लामा के पास से 44 पेटी चाइनीज सूप मसाला, मिर्च का अचार और 6 बोरे सनफ्लावर का भुना बीज बरामद किया था। बताया गया कि उक्त सामान का प्रयोग हिंदू लोग नहीं करते हैं। इनका प्रयोग केवल तिब्बती लोग करते हैं। नेपाली महिला के हवाले से थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि उक्त सामान दिल्ली स्थित मजनूका टीला ले जा रही थी। महिला ने बताया था कि सनफ्लावर के भुने बीज नमकीन की तरह खाए जाते हैं।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक एनके श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल से थर्ड कंट्री के सामान का आयात प्रतिबंधित है। महिला ने उक्त सामान नेपाल से चोरी-छिपे बनबसा पहुंचाकर एक होटल में जमा किया था। खटीमा कस्टम ने उक्त सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है। सामान सीज कर महिला को छोड़ दिया गया। महिला पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed