{"_id":"004b9d081d28a44db5027339975ec341","slug":"the-female-tiger-cub-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा रेंज में मृत मिला टाइगर का मादा शावक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा रेंज में मृत मिला टाइगर का मादा शावक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में टाइगर का शावक मृत मिला। वन विभाग का दावा है कि उक्त शावक को किसी टाइगर ने ही मारा है। बहरहाल वन विभाग ने शावक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जला दिया है।
विज्ञापन
शारदा रेंज में चेला 3 ए कंपार्टमेंट के डवान वीट के जंगल में टाइगर का एक शावक मृत पड़ा होने की सूचना मिली, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, एसडीओ राजेश श्रीवास्तव और रेंजर ख्याली राम आर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर वन विभाग ने शव को कब्जे में लिया। टनकपुर के पशु चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा और बनबसा के डॉ. डीपी यादव ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक शावक मादा था और उसकी उम्र करीब दो माह थी। प्रथमदृष्ट्या उसकी मौत किसी टाइगर के हमले के कारण हुई है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया है। वहां पर वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, विपिन चंद्र जोशी, मुनेश सिंह राणा और प्रहलाद सिंह मेवाड़ी थे।
विज्ञापन