{"_id":"5b2fcf714f1c1b644d8b8568","slug":"ssb-caught-nepali-human-trafficking-with-three-teenagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने नेपाली मानव तस्कर को तीन किशोरों के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने नेपाली मानव तस्कर को तीन किशोरों के साथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसबी ने मानव तस्करी के आरोप में एक युवक को तीन किशोरों के साथ पकड़ा है। पूछताछ के बाद एसएसबी ने आरोपी और तीनों किशोरों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में नेपाल पुलिस ने किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने के लिए नेपाली संस्था माईते नेपाल के हवाले कर दिया।
एसएसबी 57वीं वाहनी ई-कंपनी के जवान कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट रूपेश शर्मा के नेतृत्व में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, नेपाल से आ रहे एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया तो उसमें एक युवक के साथ तीन नाबालिगों को बैठा देख पूछताछ की गई। इस पर युवक तीनों किशोरों को भारत घुमाने के लिए ले जाने की बात कहने लगा। इसके बाद जवान राजेंद्र सिंह, दयानंद, पंकज सिंह, कृष्णा कुमारी, फैजल सिद्दीकी ने बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वह नेपाल के दारचूला के रहने वाले हैं। सभी की आयु 14 से 17 वर्ष के बीच है। किशोरों ने एसएसबी को बताया कि उक्त युवक उन्हें काम दिलाने को शिमला ले जाने की बात कहकर अपने साथ लाया था। वे बिना बताए घर से शिमला घूमने के उद्देश्य से आ गए थे। सख्ती से पूछताछ में नेपाली युवक ने अपना नाम गोपाल लोहार (33) निवासी दारचूला नेपाल बताया। बताया कि वो उक्त किशोरों को मजदूरी कराने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। एसएसबी अधिकारियों ने युवक और तीनों नाबालिगों कोे नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेपाल पुलिस ने तीनों नाबालिगों को नेपाली संस्था माईते को सौंप दिया।
विज्ञापन