फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seducer minor teenager accused arrested

नाबालिग किशोरी को बहलाने वाला आरोपी गिरफ्त में

Mon, 27 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 27 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Seducer minor teenager accused arrested
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र से एक माह पूर्व नाबालिग किशोरी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। रविवार रात थानाध्यक्ष मनीष खत्री युवक और किशोरी को गुजरात से दबोच ले आए। किशोरी की मां ने 28 जनवरी को एक स्थानीय युवक के खिलाफ अपनी पुत्री का अपहरण करने की नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। इसमें बनबसा झोपड़पट्टी नई बस्ती निवासी देव सागर ऊर्फ बिल्लू (22) पर 25 जनवरी को उनकी पुत्री को घर से अपहरण कर कहीं ले जाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी पर आईपीसी की धारा 363, 366 ए के अलावा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। रविवार रात थानाध्यक्ष गुजरात से उक्त युवक और किशोरी को अपने साथ ले आए थे। सोमवार को किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed