फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Royalty theft

खनन में चल रहा रायल्टी चोरी का खेल

Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Royalty theft

उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से हो रही खनिज निकासी में अवैध खनन का खेल चल रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे रायल्टी की चोरी कर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की चपत लगाई जा रही है। शिकायत पर बुधवार को हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने चेकिंग कर कम रायल्टी पर अधिक खनिज निकासी पकड़कर तीन ट्रकों के चालान कर खनन पट्टेदार पर जुर्माने की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।  

विज्ञापन


शारदा नदी के साथ ही उचौलीगोठ के 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से भी खनिज की निकासी हो रही है। शासन की नई खनिज भंडारण नीति में सिर्फ स्टोन क्रशर स्वामियों और खनन पट्टेदारों को ही खनिज भंडारण की अनुमति दिए जाने से जहां खनिज कारोबारियों का धंधा चौपट हो गया है, वहीं शारदा से खनिज निकासी में लगे शक्तिमान ट्रकों के मालिक भी परेशान हैं। उधर दूसरी तरफ उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र से केएमवीएन द्वारा किए जा रहे खनन में अवैध खनिज सामग्री की निकासी कर सरकार को राजस्व का चूना लगाने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन


शासन ने केएमवीएन को 28 हेक्टेयर से एक वर्ष में 1,39,650 मीट्रिक टन खनिज  निकासी की अनुमति दी है, लेकिन निगम के ठेकेदारों द्वारा कम रायल्टी में अधिक खनिज  निकासी करवाकर राजस्व की चोरी की जा रही है। खनन में इस खेल का पता चलने पर बुधवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने ओवरलोड खनिज निकासी कर रहे तीन ट्रकों के चालान काटे हैं। एसडीएम ने बताया कि 140 क्विंटल लोड की अनुमति दी गई है, लेकिन पकड़े गए ट्रकों में 20 से 25 क्विंटल खनिज सामग्री अधिक मिली। उन्होंने बताया कि डीएम को रिपोर्ट भेज पट्टेदार पर जुर्माना डालने की संस्तुति की गई है। चेकिंग में कोतवाल बीएल विश्वकर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed