फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pistol and cartridges, including three arrested

तमंचे और तीन कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 17 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pistol and cartridges, including three arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


 पुलिस ने देसी तमंचे और तीन जिंदा कारतूसों के साथ हर्ष तोमर निवासी गंगाघाट गंगा नहर मेरठ को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। बुधवार रात एसआई प्रेम विश्वकर्मा दलबल के साथ रूटीन चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि चंपावत की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की आल्टो कार से लोहाघाट की ओर आ रहा है।


एसआई विश्वकर्मा ने लोहाघाट में पुराने एसबीआई के पास शराब की दुकान के निकट उसकी कार रोकी। इस पर चालक ने कार से उतरकर दौड़ लगा दी। पुलिस ने 20 मीटर दूर उसे पकड़ लिया। एसआई ने बताया कि कार बगैर नंबर की थी। एसआई ने बताया कि पकड़े गए हर्ष तोमर के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसआई विश्वकर्मा ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक निजी टेलीकॉम कंपनी में लाइन बिछाने के कार्य में ठेकेदार है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed