{"_id":"222563d35c598543a33e075dd25267cd","slug":"passengers-charged-overcharging-the-way-wade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से वसूला ज्यादा किराया, रास्ते में उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों से वसूला ज्यादा किराया, रास्ते में उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ तांगा चालकों द्वारा नेपाली सवारियों के साथ लूट का मामला सामने आया है। नेपाली सवारियों ने नेपाल पुलिस के अलावा एसएसबी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
कुछ तांगा चालकों ने बनबसा से महेंद्रनगर तक प्रति सवारी एक हजार रुपये वसूलने के बाद उन्हें कस्टम तक पहुंचाने के बाद तांगे से उतार दिया। ये यात्री कंधे में सामान ढोकर गड्डाचौकी पहुंचे और वहां की पुलिस को घटना के बारे में बताने के बाद एसएसबी चेकपोस्ट में आकर जानकारी दी।
विज्ञापन
एसएसबी की एसआई पूनम सुरीन ने बताया कि पीड़ित यात्रियों से कुछ तांगा चालकों ने प्रति सवारी एक-एक हजार रुपये वसूले और गंतव्य तक नहीं छोड़ा। बता दें कि बनबसा से महेंद्रनगर तक प्रति व्यक्ति 50 रुपये किराया तय है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है।
विज्ञापन