फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Marital attack on the person going to the wedding, serious

शादी में जा रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर

Tue, 25 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 25 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Marital attack on the person going to the wedding, serious
अस्पताल में भर्ती घायल । - फोटो : अमर उजाला
पाटी विकासखंड के कजीना क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करने वाले अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को गांव के ही एक दबंग ने सिर पर पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। घायल को 108 आपात सेवा के जरिए लोहाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घायल के परिजन लोहाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के लिए भटकते रहे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका। मामला पाटी का होने के चलते परिजनों ने पाटी थाने में हमले की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


राजमिस्त्री का काम करने वाले कजीना गहतोड़ तोक निवासी नारायण राम (45) पुत्र मोती राम ने बताया कि वे सोमवार सुबह करीब नौ बजे कजीना के सरपंच की बेटी की बारात में जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में कैलानी गधेरे के पास घराट में घात लगाकर बैठे गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर उसे मरा समझकर भाग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद होश आने पर उसने लोहाघाट सेरीगैर में किराए के मकान में रह रही पत्नी कलावती को फोन पर वाकये की जानकारी दी। आपात सेवा 108 से घायल को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि घायल के सिर पर 8 टांके लगे हैं।


इधर, घायल की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने यहां आकर पूछताछ भी की। मंगलवार को उन्होंने अपने रिश्तेदार को लोहाघाट थाने में तहरीर के लिए भेजा, तो पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताकर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। लोहाघाट थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि मामला पाटी थाने का होने के कारण घायल के परिजनों को पाटी में तहरीर देने के लिए कह दिया गया है। घायल नारायण राम का कहना है उसे अब अपने घर जाने में भी डर लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed