{"_id":"0e3dddfbb6cecec6aa642163b015ecf0","slug":"leopard-terror-in-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी और आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाटी और आसपास के गांवों में तेंदुए का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी और समीपवर्ती गांवों में तेंदुए के आतंक के चलते गांवों में दिन ढलते ही अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो रही है। मस्टा मंदिर के पीछे दिनदहाड़े तेंदुआ दिखाई देने से लोगों का भय और बढ़ गया है। इस बीच तेंदुए ने लगभग एक दर्जन बकरियों, बछड़ों, गायों को अपना शिकार बना दिया है।
विज्ञापन
किमाड़ी के एलएम गहतोड़ी के घर के पास से तेंदुआ गाय के बछड़े को उठा ले गया, जबकि चौड़ाकोट मार्ग पर भी कई बकरियों को निशाना बना दिया है। थाने के पीछे से दिनदहाड़े कुत्ते को उठा ले जाने से लोगों की दहशत और बढ़ गई है। थुवा, मौनकांडा, रौलमेल, झुडेली, किमाड़ी, तोली, गर्सलेख, भटियूड़ा आदि गांवों में महिलाएं या तो घास काटने के लिए जंगल नहीं जा रही हैं, जहां जा रही हैं वहां समूह बनाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
इन गांवों में दिन ढलने के बाद दरवाजे बंद हो रहे हैं। ललित पचौली, लाल सिंह, शशिकांत, गिरीश जोशी, राजू बोहरा, रमेश पाटनी, केके भट्ट, मनोज भट्ट आदि ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, एसीएफ एमएस सिरोही का कहना है कि देवीधुरा के रेंजर बीएस मेहता ने पाटी क्षेत्र में दो लोगों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन