{"_id":"576d669b4f1c1b0f32b48e52","slug":"imprisonment-of-three-months-to-two-itbp-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के दो जवानों को तीन माह की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीबीपी के दो जवानों को तीन माह की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने आबकारी एक्ट के तहत शराब तस्करी के मामले की सुनवाई करते हुए आईटीबीपी के दो जवानों को तीन-तीन माह कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 42-42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसकी अदायगी न करने पर 20-20 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगने की सजा सुनाई है।
इस मामले में आरोपी निचली अदालत से जमानत पर चल रहे थे। जिला जज ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए आरोपियों को सजा सुनाई है। 18 जुलाई 2012 को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने डीजीबीआर कैंप के पास आईटीबीपी के ट्रक (एचआर 69 एक-1992) की तलाशी ली में 132 बोतल रम और 48 बोतलें व्हस्की की बरामद की।
उन्होंने वाहन चालक आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र निवासी कन्नौज यूपी और कांस्टेबल राजनारायण निवासी बदायूं यूपी को आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत हिरासत में ले लिया। इस मामले में अवर न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जमानत दे दी गई। आबकारी विभाग ने जिला न्यायालय में अपील की थी। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जिला जज ने आरोपी गिरीश चंद्र और राजनारायण सिंह को आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत तीन-तीन माह का कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनील खर्कवाल ने पैरवी की।