फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM submitted to the regular police investigation

डीएम ने रेगुलर पुलिस को सौंपी जांच

Wed, 28 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 28 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

जीआईसी चौमेल से धोखाधड़ी कर 25 हजार के स्थान पर बैंक से सात लाख 25 हजार रुपये का फर्जी भुगतान कराकर फरार हुए बाबू मनीष कलौनी के मामले की जांच डीएम ने रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। एसआई मीनाक्षी नौटियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अलबत्ता एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी फरार बाबू का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जीआईसी चौमेल के बाबू मनीष कलौनी ने 18 सितंबर को रमसा के तहत 25 हजार के भुगतान का चेक काटकर प्रधानाचार्य डीसी आर्या और एसएमसी अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट से हस्ताक्षर कराए थे। बाद में उसने चेक में 25 हजार के आगे सात जोड़कर सवा सात लाख रुपये का फर्जी तौर पर भुगतान प्राप्त किया और फरार हो गया। मामले में प्रधानाचार्य की ओर से बाबू के खिलाफ पट्टी पटवारी मंगोली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का होने के कारण अब तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। अब डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से मामले की जांच राजस्व पुलिस के स्थान पर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने अब इसकी जांच में तेजी लाने का दावा किया है। उधर, बाबू के नहीं होने से कॉलेज के कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वयं प्रधानाचार्य कार्यालय का कार्य निपटा रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed