{"_id":"76525a1f817f4d0427c992b6cb239434","slug":"current-youth-from-scorching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक झुलसा, हल्द्वानी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक झुलसा, हल्द्वानी रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में नहाने की तैयारी कर रहा एक युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे इस युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यहां से करीब आठ किलोमीटर दूर किसकोट गांव में शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे हरीश जोशी (19) पुत्र ईश्वरी दत्त इमरसन रॉड में नहाने के लिए पानी गरम कर रहा था। पानी गरम होने के बाद हरीश प्लग निकाल रहा था। तभी प्लग से झटका आया। हड़बड़ाहट में इमरसन रॉड उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और अचेत हो गया। परिजनों ने किसी तरह रॉड को उसके शरीर से अलग किया।
विज्ञापन
तारादत्त, कैलाश, रूप देव, जगदीश चंद्र, डिगर देव, मंदीप आदि ग्रामीण करंट की चपेट में आए युवक को जिला अस्पताल लाए। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.आरपी खंडूरी और डा.उदय शंकर ने प्राथमिक इलाज किया। हालत कुछ बेहतर होने के बाद झुलसे युवक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। बीते दो वर्षों में करंट की चपेट में आने से चंपावत क्षेत्र में ही दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन