फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of pathway from Dwarkal to Moraday High School

द्वारलेख से मौराड़ी हाइस्कूल तक रास्ते का निर्माण शुरू

Sat, 01 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sat, 01 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Construction of pathway from Dwarkal to Moraday High School
द्वारखेत से मौराड़ी हाईस्कूल तक संपर्क मार्ग बनाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जिले के मौराड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की चार दशक से उठाई जा रही रास्ते के निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। यहां द्वारलेख से मौराड़ी हाइस्कूल तक रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रास्ते के निर्माण के लिए मरनेगा के तहत तीन लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गादत्त भट्ट की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में मार्ग निर्माण में गुणवत्ता का खास ध्यान रखने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि द्वारलेख से मौराड़ी हाइस्कूल तक संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग चार दशकों से उठाई जा रही थी। पूर्व में ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में भी कई बार इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव भी पारित किए गए। अब कहीं जाकर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इस मौके पर लालमणी भट्ट, चूड़ामणी भट्ट, केशव दत्त भट्ट, प्रकाश जोशी, भुवन जोशी, पूर्णानंद भट्ट, उमेश चंद्र, डिकरदेव भट्ट, पूरन जोशी, गिरीश भट्ट आदि ने मार्ग निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed