फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Caught foreign jackets being smuggled

तस्करी कर लाई जा रही विदेशी जैकेटें पकड़ीं

Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Caught foreign jackets being smuggled
तस्करी कर लाई जा रही बरामद जैकेटों के साथ एसएसबी की टीम - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी की 57वीं वाहिनी की बूम में तैनात सी कंपनी के गश्ती दल ने विदेश जैकेटों की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। हवा भरे वाहन के ट्यूब के सहारे शारदा नदी को पार कर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही लेदर की 160 जैकेट पकड़ी हैं, जबकि तस्कर नदी में छलांग लगाकर तैरते हुए नेपाल की ओर फरार हो गए। बरामद जैकेटों की कीमत बाजार मूल्य के मुताबिक आठ लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


कमांडेंट राजेश कुमारी त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार रात एसएसबी की सी कंपनी का गश्ती दल कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रकाश चंद के नेतृत्व में नेपाल सीमा पर श्मशान घाट क्षेत्र में गश्त कर रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें हवा भरे वाहन के ट्यूब के सहारे सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आते दो युवक दिखाई पड़े। जिस पर जवानों ने उन्हें पकड़ने के लिए मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही वे इस पार पहुंचे मौके पर एसएसबी जवानों को देख दोनों युवकों ने सामान छोड़ नदी में छलांग लगा दी और तैरकर नदी पार कर नेपाल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


कंपनी इंचार्ज ने बताया कि सामान चेक करने पर लेदर की 160 विदेशी जैकेट बरामद हुई। उन्होंने बताया कि लिखित कार्रवाई के बाद बरामद जैकेटों को कस्टम विभाग खटीमा के सुपुर्द किया गया है। गश्ती दल में सहायक उप निरीक्षक कुंदन सिंह कुंवर, हेड कांस्टेबल रोगन लाल, खेमराज, कांस्टेबल लक्ष्मण साहनी, विशाल राठौर, अवधन शरद, समीर प्रकाश, ओमपाल सिंह, कृष्ण कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed