{"_id":"dca75babcace8295fb16431744cb9b3c","slug":"a-person-arrested-with-25-kg-hashish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा बैराज चौकी ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 25 किलो चरस बरामद की है। चरस स्कार्पियों में छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई भोपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाल से आ रही स्कार्पियों (डीएल 9 सीजी 9149) को रोका।
शक होने पर कार की सघन तलाशी में पुलिस को 25 किलो चरस मिली। एसआई पौरी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के फौजी की टाल सुभाष नगर का रहने वाला राकेश शर्मा पुत्र बांके लाल शर्मा है।
विज्ञापन
नेपाल से लाई गई चरस उसे बरेली में डिलीवर करनी थी। कार का नंबर देखकर किसी महिला ने उसे महेंद्रनगर (नेपाल) में चरस सौंपी थी।
बरेली में भी कार का नंबर देखकर ही उसे डिलीवरी देनी थी। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन