{"_id":"5c095345bdec2241d2002014","slug":"91544115013-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के खातों से 27 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-पत्नी के खातों से 27 हजार उड़ाए
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एक चूक बैंक के दो उपभोक्ताओं को भारी पड़ गई। भारतीय स्टेट बैंक के दोनों ग्राहक पति-पत्नी के खातों से 27 हजार रुपये उड़ गए। मोबाइल में रकम निकलने के मैसेज आने के बाद खातेदारों को ठगी होने की जानकारी लगी। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के माध्यम से खातेदारों ने बैंक पहुंचकर वाकये की जानकारी दी और एटीएम लॉक कराया।
यहां से पांच किलोमीटर दूर ढकना-बड़ोला गांव निवासी दीपा चौधरी और उनके पति श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान जितेंद्र सिंह के खाते से क्रमश: 11 हजार और 16 हजार रुपये निकाले गए हैं। दीपा के ससुर पूर्व प्रधान मोहन चौधरी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने एटीएम की जानकारी मांगी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए जितेंद्र सिंह के एटीएम का नंबर पूछा। पूर्व प्रधान ने सहजता से एटीएम का नंबर बता दिया। इसके चंद मिनटों बाद दोबारा फोन आने पर दीपा चौधरी का नंबर बता दिया।
थोड़ी देर बाद मोबाइल नंबर पर रकम कटने की जानकारी लगने से परिवार सकते में आ गया। उन्होंने अपने पड़ोसी जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत को सूचना दी। सामंत उन्हें लेकर एसबीआई की चंपावत शाखा पहुंचे। बैंक के उप प्रबंधक संजय अग्रवाल ने खाते का विवरण निकलवाया, तो पता चला कि नोएडा क्षेत्र में 27 हजार रुपये की खरीद हुई। उप प्रबंधक ने दोनों एटीएम को लॉक करा दिया। पूर्व प्रधान मोहन चौधरी ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई का आग्रह किया। इधर कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।