{"_id":"5bd1f850bdec2269525f8f8f","slug":"91540487248-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगदा के पास मलबे की चपेट में आया मजदूर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगदा के पास मलबे की चपेट में आया मजदूर, मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सिंगदा बागधारा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। दीवार की चिनाई करते वक्त पहाड़ी से एकाएक मलबा आने से यह हादसा हुआ।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10.15 बजे धारचूला बगीचा निवासी नरेंद्र कुमार (26) पुत्र देव सिंह अपने साथियों के साथ बारहमासी सड़क पर सिंगदा बागधारा के पास दीवार की चिनाई कर रहा था। इसी दौरान एकाएक पहाड़ी से मलबा गिरने से वह चपेट में आकर दब गया। हादसे के वक्त अन्य मजदूर कुछ दूरी पर काम कर रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। रमेश, विपिन जोशी, प्रकाश और तेज सिंह नरेंद्र को मलबे से बाहर निकालकर लोहाघाट अस्पताल लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
दरोगा हेम चंद्र जोशी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ.रवींद्र बोहरा ने बताया कि अत्यधिक खून बहने से मजदूर की मौत हुई। नरेंद्र अपने बड़े भाई रमेश और अन्य साथियों के साथ मजदूरी के लिए आया था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।