{"_id":"5ab295a14f1c1bb0758b6a49","slug":"91521653153-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा कबाड़ से भरा कैंटर, चालक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरा कबाड़ से भरा कैंटर, चालक रेफर
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। शहर से पांच किमी दूर कलक्ट्रेट रोड पर कबाड़ से भरा कैंटर (यूके 04सीबी/0356) बुधवार रात करीब 30 फुट खाई में गिर गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि हादसे के बाद हेल्पर छिटक गया, जबकि चालक वाहन के भीतर ही फंसा रहा।
जानकारी लगते ही एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस और आपदा राहत दल उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा और कटर के सहारे चालक को निकाला जा सका। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि चालक जगदीश जोशी (35) पुनेठी निवासी को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है, जबकि हेल्पर रमेश सिंह (28) को मामूली चोटें आई हैं।