फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खौफ से दुकानदार को छोड़ना पड़ा रीठासाहिब

खौफ से दुकानदार को छोड़ना पड़ा रीठासाहिब

Thu, 27 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खौफ से दुकानदार को छोड़ना पड़ा रीठासाहिब

विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। उत्तर प्रदेश के बिलासपुर (रामपुर) का एक व्यक्ति पिछले 12 साल से सिलाई करने के साथ किराए में कपड़े की दुकान चलाता था, मगर कुछ लोगों के खौफ सेे उसे बृहस्पतिवार को रीठासाहिब छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

आरोप है कि कुछ लोगों ने बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति की दुकान में हमला करने की कोशिश की। दुकानदार ने गुरुद्वारे में जाकर जान बचाई। बताया गया कि कुछ लोगों ने टेलर को 30 सितंबर तक रीठा छोड़ने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


रीठासाहिब के थानेदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाहर से आए दुकानदार के खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसका हर दो साल में सत्यापन भी कराया जाता है। अलबत्ता कुछ लोगों ने ज्ञापन देकर दुकानदार पर महिलाओं को बहला-फुसलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसओ का कहना है कि इस ज्ञापन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों के हमले से भयभीत हो यह दुकानदार बृहस्पतिवार को दुकान छोड़ जिले से बाहर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला जानकारी में मिलने पर एसपी से बात की गई है। अगर टेलर ने गैर कानूनी काम किया है, तो कार्रवाई की जाए। लेकिन किसी को भी सिर्फ बाहरी क्षेत्र के होने के चलते काम करने से रोका नहीं जा सकता है। हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। -एसएन पांडेय, डीएम, चंपावत।



रीठा साहिब के टेलर के खिलाफ मिली मौखिक शिकायत की तस्दीक की गई। जांच में शिकायत झूठी पाई गई। बाहरी दुकानदार अगर रीठा में काम करना चाहेगा, तो उसको काम करने का पूरा हक है।
धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed