{"_id":"5ae20f7b4f1c1b350b8b6ad5","slug":"81524764539-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भारत में बेचने ला रहा मानव तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को भारत में बेचने ला रहा मानव तस्कर पकड़ा
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने एक नेपाली मानव तस्कर को नेपाली किशोरी के साथ पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए नेपाली संस्था को सौंपा गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी के खुफिया विभाग की सूचना पर जवान असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच एसएसबी जवान कुलदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार और महिला जवान ओमी देवी ने एक नेपाली युवक को एक किशोरी के साथ नेपाल से भारत की ओर से आता देखकर रोका। पूछताछ में नेपाली युवक 17 वर्षीय किशोरी को अपना रिश्तेदार बताकर भारत में इलाज के लिए ले जाना बता रहा था। सख्ती से की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह किशोरी को किसी नेपाली मानव तस्कर से खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था।
एसएसबी की महिला जवान ओमी देवी और नेपाली संस्था की रुंतु कला राना ने किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल के दार्चूला जिले की रहने वाली है। नेपाली तस्कर उक्त किशोरी को भारत में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ला रहा था। एसएसबी के एसी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बंटी राम सरकी (45) निवासी भीमदत्त नगर पालिका जिला कंचनपुर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जबकि किशोरी को नेपाली संस्था माईते को सौंपा गया है। नेपाल पुलिस पकड़े गए मानव तस्कर से पूछताछ में जुट गई है। पूछताछ के बाद उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।