फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ओवरलोडिंग में लिप्त मैक्स और अल्टो वाहन सीज

ओवरलोडिंग में लिप्त मैक्स और अल्टो वाहन सीज

Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में लिप्त मैक्स और अल्टो वाहन सीज
ओवरलोडिंग में लिप्त मैक्स और अल्टो सीज
विज्ञापन

मैक्स में 17 तो अल्टो में मिली सात सवारियां
चंपावत। जिले में सात फरवरी को हुए स्वांला हादसे के बाद भी चालकों की लापरवाही पर लगाम नहीं लग पा रही है। वाहन चालक अभी भी ओवरलोडिंग वाहन दौड़ा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने ओवर लोडिंग करने पर मैक्स और अल्टो वाहन को सीज किया है। पुलिस की सख्ती के बाद भी चालक बिना किसी खौफ के वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठा रहे हैं।

शनिवार को मुख्यालय से तामली जा रहे मैक्स और अल्टो वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां पाई गईं। चौकी तिराहे पर चेकिंग के दौरान यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश को मैक्स वाहन (यूके 03 टीए 0035) में 17 सवारियां मिली। कुछ ही देर बाद तामली को जा रहे एक अन्य अल्टो वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें सात सवारियां पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्त करने को भेज दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed