{"_id":"5ba28ab2867a557e88369c86","slug":"61537378994-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता को धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रोष
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला बार संघ के अधिवक्ता को कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से दी जा रही धमकी की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट किया है। बुधवार को जिला बार अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अधिवक्ता नईम अहमद सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी दी।
उन्होंने इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर टनकपुर कोतवाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने अधिवक्ता को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग भी उठाई। इस पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने शिष्टमंडल को अधिवक्ता को समुचित सुरक्षा देने का आश्वासन दिया और टनकपुर कोतवाल अरुण वर्मा को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में नईम अहमद सिद्दीकी, गिरीश चंद्र उप्रेती, सुरेश चंद्र जोशी, मदन सिंह अधिकारी, पवन ज्योति मनराल, हरीश उप्रेती, हेम चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह रंसवाल आदि थे।