{"_id":"5b9d3a80867a550138569f09","slug":"61537030784-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में मिला शव थल की विनिता का है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा में मिला शव थल की विनिता का है
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर चरण मंदिर के पास शारदा तट पर मिले शव की शिनाख्त थल निवासी विनिता पाठक (31) पत्नी स्व. प्रकाश चंद्र पाठक के रूप में हुई है। विनिता ने 13 अगस्त को मुवानी के पास रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। आत्महत्या से पहले विनिता की ओर से लिखा सुसाइड नोट मिलने पर थल थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।
बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस ने निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर चरण मंदिर के पास शारदा तट से एक महिला का शव बरामद किया था। शनिवार को थल पुलिस की टीम के साथ टनकपुर पहुंचे भुवन चंद्र पाठक ने शव की शिनाख्त अपनी भाभी विनिता के रूप में की।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विनिता ने 13 अगस्त को मुवानी के पास रामगंगा नदी में छलांग मारकर आत्महत्या कर ली थी। विनिता द्वारा लिखे सुसाइड नोट में शराब की दुकान के पूर्व सेल्समैन राजू नामक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर थल थाने में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। इधर, थल पुलिस को भुवन पाठक ने बताया कि पति की मौत के बाद विनिता तनाव में रहती थी। उसके दो बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करा लिया गया था। शिनाख्त के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।