{"_id":"5aa417224f1c1b68248b479a","slug":"61520703266-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में संदिग्ध बाबा की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्णागिरि मेले में संदिग्ध बाबा की सूचना से हड़कंप
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में संदिग्ध बाबा के नजर आने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने संदिग्ध बाबा को पकड़कर घंटों पूछताछ की। बाद में उसके परिजनों से फोन पर बात से उसकी तस्दीक होने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार शाम एसएसबी को सूचना मिली कि एक साधू ठुलीगाड़ बैरियर से आगे लोहे के पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस पर एसएसबी की टीम ने बाबा को पकड़ लिया। संदिग्ध के पकड़े जाने का पता चलते ही पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी पूछताछ के लिए वहां पहुंच गए। एसएसबी के कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि पूछताछ में पकड़ा गया बाबा सहारनपुर निवासी था। उसके परिजनों से फोन पर हुई वार्ता में उसके तस्दीक होने पर उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि नेपाल सीमा से सटा यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को पूर्णागिरि मेले में चौकस किया गया है। विशेषकर साधू-संतों के वेश में संदिग्ध दिखाई देने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश हैं।