फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मुड़ियानी में 56 हजार की नकदी सहित 80 हजार का सामान चोरी

मुड़ियानी में 56 हजार की नकदी सहित 80 हजार का सामान चोरी

Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुड़ियानी में 56 हजार की नकदी सहित 80 हजार का सामान चोरी
चंपावत। चंपावत में एक सप्ताह में तीसरी बार ताले टूटने की वारदात हुई है, मगर अभी तक एक भी चोरी का सुराग नहीं लग सका है। बुधवार रात यहां से करीब पांच किमी दूर मुडियानी प्राथमिक पाठशाला के नजदीक एक मकान के ताले तोड़ चोरों ने हाथ साफ किए। चोर 56 हजार रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण सहित 80 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका हैै।
विज्ञापन


मुड़ियानी प्राथमिक पाठशाला के पास रहने वाले दो भाई नवीन जोशी और शिवदत्त जोशी 9 दिसंबर को भांजे की शादी में खटीमा गए थे। 12 दिसंबर को शादी निपटने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे दोनों भाई वापस पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे। गांव में ही मामूली दुकान चलाने वाले शिवदत्त जोशी ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, चांदी के मंगलसूत्र, पाजेब और बिछुवे चुराने के अलावा एलईडी टीवी भी तोड़ दी। जबकि दूसरे भाई नवीन जोशी के घर से 16 हजार रुपये नकद, चांदी के कर्णफूल और पाजेब चुरा लिए। नवीन मजदूरी करता है। पड़ोसी कमल पंगरिया ने बताया कि बुधवार शाम तक सब कुछ ठीक था।
विज्ञापन


इससे 12 दिसंबर की रात चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जोशी बंधुओं ने पुलिस को फोन कर चोरी की जानकारी दी। कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एसओजी से जांच कर मामले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में हुई चोरी की वारदातें
7 दिसंबर: चंपावत में तीन दुकानों के ताले तोड़ हजारों की चोरी हुई।
10 दिसंबर: बनलेख के धूरा गांव में दो घरों के ताले तोड़ करीब 60 हजार रुपये की चोरी हुई।
12 दिसंबर: मुड़ियानी में दो भाइयों के घरों के ताले तोड़ 80 हजार रुपये की चोरी हुई।

तीनों चोरियों के खुलासे के लिए टीमें बनाई जाएंगी। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा।
- धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed