फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रामगंगा में डूबे गंगोलीहाट के युवक का शव मिला

रामगंगा में डूबे गंगोलीहाट के युवक का शव मिला

Mon, 24 Sep 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा में डूबे गंगोलीहाट के युवक का शव मिला
टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज पर उतराते मिले शव की शिनाख्त गंगोलीहाट रामगंगा में डूबे विनोद नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम शारदा बैराज पर शारदा में शव उतराते हुआ मिला था। पुलिस ने पंचनामे बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया था। पुलिस ने (18 सितंबर को गंगोलीहाट में रामगंगा में नहाते वक्त दो युवक डूब गए थे) सुगांल गांव निवासी युवकों के होने की आशंका पर गंगोलीहाट पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


गंगोलीहाट पुलिस की सूचना पर उक्त डूबे युवकों के परिजन शिनाख्त के लिए टनकपुर पहुंचे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान विनोद नाथ (21) पुत्र पुष्कर नाथ के रूप में की है। शव की पहचान उसके चाचा भूपेंद्र नाथ और मामा नवीन नाथ ने की। बताया गया कि कुमाऊं रेजीमेंट में छह माह के प्रशिक्षण के बाद विनोद नाथ गांव में पूजा के लिए घर आया था। पूजा के बाद साथियों के साथ रामगंगा में नहाते समय वो डूब गया था। विनोद के साथ ही डूबे जगदीश नाथ (24) पुत्र प्रेमनाथ का अब तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू में मिले शव की हुई शिनाख्त
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। 20 सितंबर को चौनापातल के निकट सरयू नदी में मिले शव की शिनाख्त हो गई है।
राजस्व उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आनंद राम (51) पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम पपोली थाना कपकोट जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। आनंद राम के बेटे जगदीश राम ने शव की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर की। वह कुछ दिनों से लापता था। जिला मुख्यालय में राजस्व पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। शव का दाह संस्कार रामेश्वर घाट पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed