फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कामयाबी दूर, बस अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस

कामयाबी दूर, बस अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस

Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कामयाबी दूर, बस अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस

विज्ञापन
चंपावत। नाक का सवाल बन चुकी चोरी की घटना खुलासा करने में भी पुलिस नाकाम हो रही है। जिला मुख्यालय की अस्पताल कालोनी में 24 सितंबर की रात हुई चोरी की वारदात में पुलिस के हाथ अब तक पूरी तरह खाली है। 22 दिन बाद भी वह बस अंधेरे में तीर चला रही है। 24 लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कहीं कोई कामयाबी उसे नहीं मिल सकी है। पुलिस की इस नाकामी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - कर्मचारियों में भी गुस्सा है।

उल्लेखनीय है कि चोरों ने 24 सितंबर की रात को अस्पताल कालोनी निवासी जिला अस्पताल के लिपिक खीम सिंह बिष्ट के आवास का ताला तोड़कर दो लाख रुपये मूल्य से अधिक के आभूषणों में हाथ साफ कर दिया था। वारदात के दिन उनकी पत्नी ममता सहित पूरा परिवार पूजा के लिए गांव गया था। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को 25 सितंबर को सुबह वापस आने पर हुई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत को जांच अधिकारी बनाया।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि चोरी का सुराग लगाने के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) प्रभारी विनोद यादव, एसएसआई आरएस डांगी व दरोगा ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं। लेकिन ये टीमें भी 22 दिन में चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं अस्पताल कालोनी के लोगों से पूछताछ करने से अस्पताल कर्मियों के परिवारों के बीच भी गलतफहमी के आसार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बैठक कर रणनीति तय करेंगे अस्पताल कर्मी
जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों ने चोरी का खुलासा नहीं होने पर 10 अक्तूबर को एक दिनी वाह्य रोगी मरीज (ओपीडी) का बहिष्कार करने का एलान किया था। लेकिन एक दिन पूर्व 9 अक्तूबर को पुलिस ने चोरी का सुराग लगाने का आश्वासन देकर बहिष्कार को एक सप्ताह के लिए टलवाने में सफलता प्राप्त की। तब स्वास्थ्य कर्मियों ने 16 अक्तूबर तक आंदोलन को टाल दिया था। और तय किया था कि 16 अक्तूबर को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed