{"_id":"5c2cf7e4bdec22571463de28","slug":"41546450916-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत की किशोरी भटकते हुए बनबसा पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत की किशोरी भटकते हुए बनबसा पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा(चंपावत)। पीलीभीत निवासी एक चौदह वर्षीय किशोरी भटकते हुए मंगलवार की रात को अंबेडकर ग्राम फागपुर पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर उसे रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र लाया गया। संस्था कर्मी उससे पूछताछ कर उसके घर का पता करने में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एक चौदह वर्षीय किशोरी अंबेडकर ग्राम फागपुर पास भटकते हुए देखी गई। भजनुपर के ग्रामीणों इसकी जानकारी फागपुर की ग्राम प्रधान गीता देवी को दे दी। मौके पर पहुंचीं प्रधान ने इस बारे में थाने और एसडीएम को सूचित किया। बाद में रीड्स संस्था कर्मी उसे अपने साथ लाकर संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र ले आए। संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि उक्त किशोरी अपने को पीलीभीत के एक गांव निवासी बता रही है। उसने संस्था की महिला कांउसलरों को अपना और अपने माता पिता का नाम भी बताया है। बताया कि पीलीभीत से ट्रेन में बैठकर वह यहां पहुंची। इससे आगे वह कुछ नहीं बता पा रही है। परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि संस्था के कर्मचारी किशोरी के बताए पते पर उसके परिजनों का पता लगाने को गए हैं।